हिन्दी प्रश्नावली



1.  'जो शोक करने योग्य न हो' के लिए एक शब्द है -
(a) अशोक √
(b) असहाय
(c) असोच्य
(d) इनमें से कोई नहीं

2. 'जिसमें चेतना ना हो' के लिए एक शब्द है -
(a) अचिन्त्य
(b) अचेतन √
(c) अगम्भीर
(d) अनुभूत

3. 'जहाँ कोई दूसरा न हो' के लिए एक शब्द है -
(a) एकान्त√
(b) अग्रिम
(c) अद्वितीय
(d) अगेय

4.  'कठिनाई से पैसे निकालने वाला' के लिए एक शब्द है -
(a) कृपालु
(b) कृपण√
(c) कृपाशील
(d) कृतघ्न

5.  'जो मोल लिया हुआ हो' के लिए एक शब्द है -
(a) अमूल
(b) सामान
(c) क्रीत√
(d) मूल्यवान

6. 'फूल की रज' को क्या कहते हैं?
(a) पराग√
(b) पराघ
(c) प्रत्यय
(d) प्रथा

7. 'वह नायिका जिसका पति विदेश जाने को हो' के लिए एक शब्द है-
(a) प्रवत्यपतिका√
(b) आगमिस्यतपतिका
(c) आगतपतिका
(d) प्रोषितपतिका

8. 'समान रूप से ठंडा और गर्म के लिए' एक शब्द है-
(a) शीतोष्ण √ (*समशीतोष्ण)
(b) उपोष्ण
(c) उष्ण
(d) उष्णकटिबंधीय

9.  'सरसिज' किसे कहते हैं?
(a)  तालाब में उत्पन्न होने वाला कमल√
(b)  नदी में उत्पन्न होने वाला कमल कमल
(c)  झील में उत्पन्न होने वाला वाला वाला कमल
(d)  तालाब में उत्पन्न होने वाली झाड़ी

10. 'हतोत्साहित' किसे कहते हैं?
(a) जिसका उत्साह जीवित हो
(b) जिसका उत्साह मर चुका हो√
(c) जिसका उत्साह चरम पर हो
(d) दूसरों को देखकर उत्साहित होने वाला

11. 'क्षत' का विलोम शब्द है-
(a) क्षति
(b) क्षमा
(c) क्षिप्र
(d) अक्षत√

12. 'सुधा' का विलोम शब्द है-
(a) सुबोध
(b) सुधि
(c) हलाहल√
(d) आस्था

13. 'श्रेष्ठ' का विलोम शब्द है-
(a) श्रुत
(b) श्री
(c) निम्न√
(d) युति

14. 'उत्थान' का विलोम शब्द है-
(a) पतन√
(b) पतित
(c) पावन
(d) अभिमान

15. 'निर्माण' का विलोम शब्द है-
(a) विनाश√
(b) विनास
(c) विनाष
(d) विनिर्माण

16. निम्नलिखित विलोम युग्मों में से कौनसा एक शुद्ध नहीं है?
(a) क्रूर - सदय
(b) स्याह - श्यामल√
(c) कृपा - कोप
(d) क्रोध - क्षमा

17. निम्नलिखित विलोम युग्मों में से कौनसा एक शुद्ध नहीं है?
(a) उत्तर - उत्तरार्द्ध √
(b) औषधि - अनौषधि
(c) छद्म - व्यक्त
(d) कृपणता - उदारता

18. निम्नलिखित विलोम युग्मों में से कौनसा एक शुद्ध नहीं है?
(a) निषिद्ध - विहित
(b) आदान - प्रदान
(c) पर - परस्पर √
(d) प्रसारण - संकुचन

19. निम्नलिखित विलोम युग्मों में से कौनसा एक शुद्ध नहीं है?
(a) भूगोल - इतिहास√
(b) स्पृश्य - अस्पृश्य
(c) उक्त - अनुक्त
(d) सौम्य - उग्र

20. निम्नलिखित विलोम युग्मों में से कौनसा एक शुद्ध नहीं है?
(a) गौरव - लाघव
(b) अर्जन - व्ययन
(c) मूक - वाचाल
(d) मानव - अमानवीय √

21. 'दाद' का तत्सम शब्द है-
(a) दादर
(b) दण्ड्र
(c) दन्द्रु√
(d) दन्द

22. 'नारियल' का तत्सम शब्द है-
(a) नरियल
(b) नारिकेल√
(c) नरिकेल
(d) नारीकेल

23. 'मिर्च' का तत्सम शब्द है-
(a) मरीच
(b) मार्च
(c) मरिच√
(d) मरीचि

24. 'शनैश्चर' का तद्भव शब्द है-
(a) शनि
(b) सनीचर√
(c) शनिवार
(d) सनी

25. 'स्मरण' का तद्भव शब्द है-
(a) सुमिरन√
(b) सुमिय
(c) सौमित
(d) ध्यान

26. निम्नलिखित में तद्भव-तत्सम का असुमेलित विकल्प है-
(a) सिल - शिला
(b) सजन - सज्जन√
(c) साथ - सार्थ
(d) सुअर - शूकर

27. निम्नलिखित में तद्भव-तत्सम का असुमेलित विकल्प है-
(a) मौत - मृत्यु
(b) लोहा - लौह
(c) साँस - स्वास√
(d) सगा - स्वक

28. निम्नलिखित में तद्भव-तत्सम का असुमेलित विकल्प है-
(a) बालू - बालुका
(b) बहिरा - वधिर
(c) भाड़ा - भटक√
(d) मैल - मल

29. निम्नलिखित में तद्भव-तत्सम का असुमेलित विकल्प है-
(a) पीढ़ा - पीट√
(b) परख - परीक्षा
(c) पूत - पुत्र
(d) बन्दर - वानर

30. निम्नलिखित में तद्भव-तत्सम का असुमेलित विकल्प है-
(a) ताव - ताप
(b) थूरना - थुवर्ण
(c) दीय - दीपक
(d) नाई - नई√

31. निम्नलिखित में कौन सा 'दिन' का पर्याय नहीं है?
(a) दिवा
(b) अह्न
(c) दिवाभिसारिका√
(d) वासर

32. निम्नलिखित में कौन-सा तोता का पर्याय नहीं है?
(a) सुआ
(b) सुग्गा
(c) शुक
(d) शूकर√

33. निम्नलिखित में कौनसा 'डाकू' का पर्याय नहीं है?
(a) लुंठक
(b) बटमार
(c) वीर√
(d) साहसिक

34. 'कंचन' कहते हैं?
(a) सोने को√
(b) कंगन को
(c) कंघे को
(d) काजल को

35. 'षटपद' का पर्यायवाची शब्द है-
(a) तितली
(b) भ्रमर√
(c) मकड़ी
(d) केंकड़ा

36. 'सुंदर' शब्द का पर्यायवाची है-
(a) चारु√
(b) केशी
(c) अम्बुद
(d) पुष्कर

37. 'कालिन्दी' किसका पर्यायवाची है?
(a) गंगा
(b) यमुना√
(c) गण्डक
(d) पार्वती

38. 'मंजरी' किसका पर्यायवाची शब्द है?
(a) कली√
(b) केला
(c) मेखला
(d) कहानी

39. बांधवी, भगिनी और सहोदरा किसके पर्याय हैं?
(a) बहन√
(b) लक्ष्मी
(c) स्त्री
(d) भतीजी

40. पंचानन, केहरि, नाहर और शार्दूल किसके पर्याय हैं?
(a) घोड़ा
(b) गधा
(c) सिंह√
(d) हिरन

41. 'लॉकडाउन के कारण वह व्यक्ति घर से बाहर नहीं गया।' वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(a) सार्वनामिक √
(b) गुणवाचक
(c) संख्यावाचक
(d) इनमें से कोई नहीं।

42. 'अमेरिका में कोरोना से प्रभावित हजारों मरीज भर्ती हैं।' इस वाक्य में कौनसा विशेषण निहित है?
(a) संख्यावाचक √
(b) गुणवाचक
(c) सार्वनामिक
(d) व्यक्तिवाचक

43. 'चार मीटर कपड़ा' में कौन विशेष्य है?
(a)  लीटर
(b) चार
(c) कपड़ा√
(d) लीटर और पानी

44. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण है?
(a) कठिन√
(b) अवतार
(c) उद्योग
(d) करुणा

45. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण है?
(a) उदारता
(b) धृष्टता
(c) दृढ़ता
(d) हठीला√

46. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेषण नहीं है?
(a) मौलिक
(b) शापित
(c) वैदिक
(d) यज्ञ √

47. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेष्य है?
(a) गेरुआ
(b) तैल√
(c) झूठा
(d) त्वरित

48. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेष्य है?
(a) दागी
(b) धनी
(c) दोषी
(d) धुँआ√

49. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेष्य है?
(a) पतला
(b) कर्ज√
(c) गहरा
(d) उत्तरी

50. 'भारत में विधवा विवाह की सामाजिक मान्यता है।' इस वाक्य में कितने विशेषण हैं?
(a) 1
(b) 2√
(c) 3
(d) 4

51. निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(a)  चोर सेंध मारते मारते पकड़ा गया।
(b)  चोर सेंध लगाते पकड़ा गया।√
(c)  चोर सेंध धरते पकड़ा गया।
(d)  चोर सेंध करते पकड़ा गया।

52. निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(a) मैं पुस्तक पढ़ी हूँ।
(b) हमने पुस्तक पढ़ी हूँ।
(c) मैंने पुस्तक पढ़ी है।√
(d) मैंने पुस्तक पढ़ी हूँ।

53. निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(a)  प्याज कड़वी होती है।
(b)  प्याज कड़वे होते हैं।
(c)  प्याज कड़वा होता है। √
(d)  प्याज कड़वा होता हैं।

54. निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(a)  उनकी शोभा देखते ही बनती है। √
(b)  उनकी शोभा देखती बढ़ती है।
(c)  उनकी शोभा देखने को बढ़ती है।
(d)  उनकी शोभा देखने में बढ़ती है।

55. निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(a)  इस रोग के लिए कोई इलाज नहीं है।
(b)  इस रोग का कोई इलाज नहीं है। √
(c)  किस रोग में कोई इलाज नहीं है।
(d)  इस रोग को कोई इलाज नहीं है।

56. निम्नलिखित में से कौन-सी वर्तनी शुद्ध नहीं है?
(a) प्रसंशा √
(b) घनिष्ठ
(c) लुढ़क
(d) भास्कर

57. निम्नलिखित में से कौन-सी वर्तनी शुद्ध नहीं है?
(a) अंतर्यामी
(b) योद्धा
(c) सम्पत्ति
(d) तपश्या √

58. निम्नलिखित में से कौन-सी वर्तनी शुद्ध है?
(a) प्रदेशिक
(b) अधपतन
(c) श्मशान √
(d) भसम

59. निम्नलिखित में से कौन-सी वर्तनी शुद्ध है?
(a) अंतर्धयान
(b) दसरथ
(c) चित
(d) यथेष्ट √

60. निम्नलिखित में से कौन-सी वर्तनी शुद्ध है?
(a) शैय्या
(b) बियोग
(c) उज्जवल
(d) प्रतिद्वंद्वी √


Comments