1- "व्यक्तिवादी काव्य" या "वैयक्तिक कविता" के नाम से जाना जाता है ?
-- हालावाद
2- "इस काव्य में समग्रतः एवं संपूर्णतः वैयक्तिक चेतनाओं को ही काव्यमय स्वरों और भाषा में संजोया गया है।" यहाँ किस काव्य के बारे में कहा गया है ?
-- हालावादी काव्य के बारे में
3- "नव्य-स्वछंदतावाद" के नाम से जाना जाता है ?
-- हालावाद
4- "उन्मुक्त प्रेमकाव्य" या "प्रेम व मस्ती के काव्य" के नाम से जाना जाता है ?
-- हालावादी काव्य
5- "इसमें अपनी ही मस्ती, अल्हड़ता एवं अक्खड़ता है।" किसमें ?
-- हालावादी काव्य में
6- हालावादी काव्य पर किसका प्रभाव है ?
-- फारसी साहित्य का / उमरखैयाम का
7- "क्षयी रोमांस का कवि" कहा जाता है ?
-- हरिवंश राय बच्चन को
8- "प्रेम और रोमांस का कवि" कहा जाता है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल को
9- मांसलवाद के प्रवर्तक माने जाते है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
10- "इनके काव्य में रोमांस तो है लेकिन निराशा और दुःख जनित।" किसके बारे में कहा गया है ?
-- नरेन्द्र शर्मा के
11- हालावाद के प्रवर्तक माने जाते है ?
-- हरिवंश राय बच्चन
12- हालावाद का समय काल माना जाता है ?
-- 1933 से 1936
13- हालावादी कविता को "वैयक्तिक कविता" किसने कहा है ?
-- डा नगेन्द्र ने
14- "वैयक्तिक कविता छायावाद की अनुजा और प्रगतिवाद की अग्रजा है।" कथन किसका है ?
-- डा नगेन्द्र का
15- हालावादी काव्य को "मस्ती, उमंग और उल्लास की कविता" किसने कहा है ?
-- हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
16- हालावादी कविता का प्रबल भाव है ?
-- वैयक्तिकता का
17- "निराशावादी कवि" कहा जाता है ?
-- हालावादियों को
18- "व्यक्तिवादी कविता का प्रमुख स्वर निराशा का है, अवसाद का है, थकान का है, टूटन का है, चाहे किसी भी परिप्रेक्ष्य में हो ।" कथन किसका है ?
-- डा रामदरश मिश्र का
19- व्यक्तिवादी गीति कविता की सभी प्रवृत्तियाँ ( प्रेम, निराशा, वेदना, सामाजिक चेतना ) किसके काव्य में लक्षित होती है ?
-- आरसी प्रसाद सिंह के
20- "अशरीरी प्रेम के स्थान पर शरीरी प्रेम को इन्होंने तरजीह दी है।" किन्होंने तरजीह दी है ?
-- हालावादी कवियों ने
21- "मूलतः प्रेम यौवन और सौन्दर्य के कवि" माने जाते है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
22- हालावादी काव्य को "क्षयी रोमांस और कुण्ठा का काव्य" किसने कहा है ?
-- डा हेतु भारद्वाज ने
23- हालावाद प्रचलित कब से हुआ ?
-- बच्चन की मधुशाला से
24- किसकी रचनाओं में आत्मसंदेह और मृत्यु भय की भावना सर्वाधिक पाई जाती है ?
-- हरिवंश राय बच्चन की
25- बच्चन की रचना त्रय में शामिल है ?
-- मधुशाला, मधुबाला और मधुकलश
26- छायावाद का "दूसरा उन्मेष" कहलाता है ?
-- उत्तर छायावाद
27- उत्तर छायावाद को छायावाद का दूसरा उन्मेष किसने कहा ?
-- हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
28- उत्तर छायावाद में कितने प्रकार की काव्यधाराएँ विकसित हुई ?
-- दो प्रकार की ( 1- राष्ट्रीय 2- वैयक्तिक )
29- उत्तर छायावाद को "स्वछन्द काव्य धारा" किसने कहा ?
-- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
30- गणपतिचन्द्र गुप्त ने उत्तर छायावाद को कितनी काव्यधाराओं में बांटा है ?
-- 3 में ( 1- राष्ट्रीय चेतना प्रधान 2- व्यक्ति चेतना प्रधान 3- समष्टि चेतना प्रधान )
31- हालावाद को "प्रगति प्रयोग का पूर्वाभास" किसने कहा है ?
-- डा बच्चन सिंह ने
: 32- हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब हुआ था ?
-- 1907 ई
33- हरिवंशराय बच्चन रचित प्रथम काव्य संग्रह है?
-- मधुशाला ( रचना 1933, प्रकाशन 1935 ई )
34- हरिवंशराय बच्चन का प्रथम प्रकाशित काव्य संग्रह है ?
-- तेरा हार
35- उमर खय्याम की रुबाईयों का अनुवाद किसने किया ?
-- हरिवंश राय बच्चन ने
36- बच्चन को किस कृति के लिए "साहित्य अकादमी पुरस्कार" मिला ?
-- "दो चट्टाने" के लिए
37- बच्चन की आत्मकथा कितने खण्डों में प्रकाशित है ?
-- चार खण्डों में
( 1- क्या भूलू़ँ क्या याद करूँ
2- नीड़ का निर्माण फिर
3- बसेरे से दूर
4- दशद्वार से सोपान तक
38- "निशा निमंत्रण" में संकलन है ?
-- गीतों का
39- "निशा निमंत्रण" का प्रकाशन वर्ष है ?
-- 1938 ई
40- "निशा निमंत्रण" के गीत कितनी कितनी पंक्तियों में रचित है ?
-- 13 - 13 पंक्तियों में
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
41- "निशा निमंत्रण" का प्रथम गीत कौनसा है ?
-- दिन जल्दी जल्दी ढलता है
42- "मधुशाला" में संकलित रुबाईयों की संख्या कितनी है ?
-- 135
43- "मधुशाला" की रुबाईयां कितनी कितनी पंक्तियों में रचित है ?
-- 4 - 4 पंक्तियों में
44- "मधुशाला की मादकता अक्षय है" कथन किसका है ?
-- पंत का
45- " मधुशाला में हाला, प्याला, मधुबाला और मधुशाला कीके चार प्रतीकों के माध्यम से कवि ने अनेक क्रांतिकारी, मर्मस्पर्शी, रागात्मक एवं रहस्यपूर्ण भावों को वाणी दी है।" कथन किसका है ?
-- पंत का
45- बच्चन की रचना त्रय नाम से जानी जाती है?
-- मधुशाला, मधुबाला और मधुकलश प्राइवेट
46- बच्चन के काव्य को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है?
-- चार श्रेणियों में
( मधु काव्य, विषाद काव्य, प्रणय काव्य और राजनीतिक- सामाजिक काव्य )
47- बच्चन का अंतिम काव्य संग्रह कौनसा है?
-- जाल समेटा
48- बच्चन के कितने काव्य संग्रह पंत के साथ है ?
-- दो ( सूत की माला और खादी के फूल )
49- सूत की माला और खादी के फूल संग्रह में कुल कितने गीत संकलित है?
-- 204 गीत
50- ऊपर्युक्त 204 गीत बच्चन ने कब लिखे थे ?
-- गांधीजी की हत्या के बाद
: 51- "कर रहा हूं आज मैं आजाद हिंदुस्तान का आह्वान" पंक्ति किसकी है?
-- बच्चन की
52- "जब तक मानव हृदय में रागात्मकता का अवशेष रहेगा तब तक बच्चन की कविता का आकर्षण चिरंतन एवं चिरस्थाई रहेगा" कथन किसका है ?
-- गणपति चंद्रगुप्त
53- बच्चन की कृतियों निशा निमंत्रण, एकांत संगीत और आकुल अंतर में झलकता है ?
-- विषाद
54- बच्चन की कविताओं में विषाद का प्रमुख कारण है ?
-- उनकी पत्नी की मृत्यु
55- बच्चन के काव्य संग्रह सतरंगिनी और मिलनयामिनी किस प्रकार के काव्य हैं?
-- प्रणय काव्य
56- बच्चन की रचनाओं सतरंगिनी और मिलनयामिनी में संकलित है ?
-- बच्चन के उल्लास भरे गीत
57- बच्चन की कविता "नीड़ का पुनर्निर्माण" संबंधित है ?
-- पुनर्विवाह से ( तेजी बच्चन से )
58- बच्चन ने अपनी रचना "एकांत संगीत" में इशारा किया है ?
-- अपने निजी जीवन की ओर
59- हरिवंशराय बच्चन को बचपन में किस नाम से पुकारा जाता था ?
-- बच्चन नाम से
60- "मैकबेथ" रचना किसकी है?
-- हरिवंश राय बच्चन की
61- "जनगीता" रचना किसकी है?
-- हरिवंश राय बच्चन की
62- "चार खेमे चौंसठ खूंटे " रचना किसकी है ?
-- हरिवंश राय बच्चन की
63- "बंगाल का अकाल" रचना किसकी है ?
-- हरिवंशराय बच्चन की
64- "धार की इधर-उधर", "आरती और अंगारे ", "बुद्ध और नाचघर" रचनाए किसकी है ?
-- हरिवंश राय बच्चन की
65- "त्रिभंगीमा" कती के लेखक कौन है ?
-- हरिवंशराय
66- "स्मृति यात्रा यज्"ञ नाम से किसे जाना जाता है?
-- हरिवंश राय बच्चन की आत्मकथा को
67- बच्चन की मधुशाला, मधुबाला और मधुकलश रचनाओं पर प्रभाव है?
-- उमर खय्याम की रुबाइयों का
68- कौनसा कवि हरिवंशराय बच्चन का प्रतिद्वंद्वी कवि माना जाता है?
-- रामधारी सिंह दिनकर
69- डॉक्टर नगेंद्र ने हालावादी कविता को क्या नाम दिया है?
-- व्यैक्तिक प्रेम की कविता
70- "प्रवासी की डायरी" संस्मरण किसका है ?
--हरिवंशराय बच्चन का
71- "प्रवासी के गीत" किसकी प्रसिद्ध रचना है ?
-- नरेंद्र शर्मा की
72- किस कवि ने अपने आपको छायावादी सुक्ष्मता से अलग रखा ?
-- हरिवंश राय बच्चन ने
73- हरिवंशराय बच्चन ने प्रथम बार जीवन और मानवीयता के प्रति अपने प्रौढ़ भावों की वाणी किस कृति में दी थी ?
-- प्रणय पत्रिका में
74- आत्म परिचय कविता किस संग्रह में संग्रहीत है ?
-- "निशा निमंत्रण" में
75- आत्म परिचय कविता की शैली है?
-- गैय एवं आत्मकथात्मक शैली
76- आत्म परिचय कविता की प्रकृति है ?
-- गीत
77- आत्म परिचय कविता का संकलन निशा निमंत्रण में किस वर्ष किया गया ?
-- 1969 में
78-" दिन जल्दी-जल्दी ढलता है" की प्रकृति है ?
-- गीत
79- "दिन जल्दी-जल्दी ढलता है" गीत संकलित है?
-- निशा निमंत्रण में
80- "मिट्टी का तन, मस्ती का मन, क्षण भर जीवन मेरा परिचय" पंक्तियां किसकी है?
-- हरिवंश राय बच्चन की
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
81- "बच्चन में दूसरों को रुला सकने की अपूर्व क्षमता है" कथन किसका है?
-- मुक्तिबोध का
82- "नीड का निर्माण फिर फिर कविता संकलित है ?
-- सतरंगिनी में
83- "जो बीत गई सो बात गई" कविता संग्रहित है ?
-- सतरंगिनी
84- उमर खय्याम की रुबाइयों का अनुवाद किसने किया ?
अ) भगवती चरण वर्मा
ब) शिवमंगल सिंह सुमन
स) नरेंद्र शर्मा
द) मैथिलीशरण गुप्त √√
85- "मदशाला" कृति के लेखक कौन है ?
-- श्री कृष्ण चंद्र
86- हरिवंशराय बच्चन में भगवद्गीता का हिंदी में किस नाम से अनुवाद किया था ?
-- नागर गीता नाम से
87- हरिवंशराय बच्चन के गीतों में आए "साकी" शब्द का क्या अर्थ है?
-- सुंदरी ( जो अपने हाथों से मधुपान कराती है )
88- "इनका काव्य उमर खय्याम के काव्य की पेरोडी अर्थात व्यंग्य काव्य मात्र बनकर रह गया है।" यह कथन किस के लिए है ?
-- हरिवंशराय बच्चन के लिए
89- "क्षीण, क्षुद्र, क्षणभंगुर दुर्बल मानव के पास जगजीवन की समस्त आधि- व्याधियों की यही एक महषधि है।" हरिवंशराय बच्चन के इस कथन में "यही" शब्द का अर्थ है?
-- जीवन रूपी मदिरा ( मधुशाला की भूमिका, जिसे सम्बोधन नाम दिया गया है, में उक्त कथन है। )
90- "मधुकर" काव्य संग्रह के लेखक है ?
-- भगवती चरण वर्मा
91- "प्रेम संगीत" काव्य संग्रह किसका है ?
-- भगवती चरण वर्मा का
92- "अहंवादी वैयक्तिकता प्रधान साहित्य के रचयिता" के रूप में सर्वाधिक प्रसिद्ध है ?
-- भगवती चरण वर्मा
93- "यौवन की इस मधुशाला में है प्यासों का ही स्थान प्रिये" यह पंक्ति किसकी है ?
--भगवती चरण वर्मा की ( प्रेम संगीत में )
94- "भैसा गाडी" नामक प्रसिद्ध कविता किसकी है ?
-- भगवती चरण वर्मा की
95- हिंदी में मांसलवाद के प्रवर्तक कौन माने जाते हैं ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
96- "मधुलिका" काव्य संग्रह के लेखक कौन हैं ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
97- "अपराजिता" काव्य संग्रह किसका है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल का
98- "किरण बेला" काव्य संग्रह के लेखक हैं ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
99- कटील, लाल चुनर, वर्षान्त के बादल और विराम चिन्ह आदि काव्य संग्रह किसके हैं ?
--रामेश्वर शुक्ल अंचल के
100- अंचल मूलतः कवि है ?
-- प्रेम, यौवन और सौंदर्य के कवि
: 101- हरिवंशराय बच्चन के ग्रामगीतों से संबंधित संग्रह है ?
-- "त्रिभंगिमा" और "चार खेमे चौंसठ खूंटे"
102- नरेंद्र शर्मा के चुने हुए गीतों का संग्रह है ?
-- प्रभात फेरी
103- प्रभात फेरी के गीतों का विषय हैं ?
-- विध्वंसक गीत और बेहोश वादी प्रेमगीत
104- नरेंद्र शर्मा की किस रचना को रामविलास शर्मा अनामिका और तारसप्तक के बीच का महत्वपूर्ण विकास मानते हैं?
-- मिट्टी और फूल
105- भोगीवादी कवि के रूप में किसे जाना जाता है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल को
106- किस कवि की रचनाओं में प्रगतिवादी तत्व भी मिलते हैं?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
107- रामेश्वर शुक्ल अंचल की कौनसे संग्रहों में प्रगतिवादी कविताएं संग्रहित है ?
-- "किरण बेला"
108- "हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहां कल वहां चले" पंक्ति किसकी है ?
-- भगवतीचरण वर्मा
109- किस कवि को "हिंदी की नवीन कविता का क्रांति दूत" कहा जाता है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल को
110- रामेश्वर शुक्ल अंचल को "हिंदी की नवीन कविता का क्रांतिदूत" किसने कहा है ?
-- नन्ददुलारे वाजपेयी ने
11- कलापी, संचयिता, जीवन और यौवन, पाञ्चजन्य और प्रेम गीत काव्य संग्रह किसके है ?
-- आरसी प्रसाद
112- हरिवंशराय बच्चन का संग्रह "आधुनिक कवि" कितने भागों में विभक्त है ?
-- 7 भागों में
113- हालावाद का नामकरण करने का श्रेय किसको प्राप्त है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल को
114- आत्मानुभूति के कवि कौन माने जाते हैं ?
-- हरिवंशराय बच्चन
115- कवि सम्मेलनों में गायन परंपरा किसने शुरू की ?
-- हरिवंश राय बच्चन
116- हरिवंशराय बच्चन ने निशा निमंत्रण कब लिखा?
-- उनकी पत्नी श्यामा की मृत्यु
: 117- "बच्चन के अधिकांश काव्य में उनकी ही आत्मकथा के पन्ने बिखरे हुए मिलेंगे," यह कथन किसका है?
-- सुमित्रानंदन पंत का
118- "मेरी कविताओं की आधी सदी" चुनी हुई कविताओं का संकलन किसका है ?
-- हरिवंशराय बच्चन का
119- "जो शब्दों का घर बनाते हैं वह और घरों से निर्वासित कर दिए जाते हैं" कथन किसका है ?
-- हरिवंशराय बच्चन का
120- बच्चन रचनावली में कितने खंड है?
-- 9
Comments
Post a Comment